अबतक : इसुआपुर में बारिस की पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत,दर्जनों घर ढहे

इसुआपुर (सारण) -पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिस की पानी ने चार बच्चों की जान ले ली ।वहीं दर्जनों लोगों के घर भी ढह गये ।उसरी कला गांव में गढ़े की पानी मे नहाने गये तीन बच्चे दुब कर मर गये ।मृतकों में उसरी कला गांव के बिजय सिंह का आठ बर्षीय पुत्र विशाल कुमार व उनका भगिना मरहौरा थाना क्षेत्र के राहीं पुर गांव के गुड्डू सिंह का बारह बर्षीय पुत्र धनु कुमार तथा उसरी कला गावँ के ही कांग्रेस सिंह का आठ बर्षीय पुत्र प्रियांशू कुमार शामिल है ।ये तीनों चिमनी के ईंट बनाने के लिए खोदे गये गढ़े में जमे पानी मे नहाने गये थे ।डूबते हुए एक दूसरे को बचाने के क्रम में तीनों बच्चों की डूबकर मौत हो गई ।वहीं इसुआपुर गांव के राजेश महतो का ग्यारहबर्षीय पुत्र सागर कुमार नहर की बांध से फिसल कर पानी से भरे नहर में गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई ।बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है । मौके पा सीओ अजय ठाकुर,बीडीओ मोहम्मद सज्जाद ,आरक्षि निरीक्षक बालेश्वर राय,थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पोलिस बल के साथ मौजूद हैं ।वही पीड़ित परिवार को सांत्वना देने मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा,स्थानीय मुखिया बिगन मांझी, पूर्ब मुखिया नागेंद्र तिवारी, सरपंच प्रतिनिधि बिजय सिंह,मुखिया राजकिशोर सिंह, छबिनाथ सिंह,जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, बसन्त दुबे,रामबाबू राय आदि पहुचे हुए थे ।वही मुखिया बिगन मांझी द्वारा पीड़ित परिवारों को कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन तीन हज्जार रुपये दिए गए वही मुखिया राजकिशोर सिंह ने भी इसुआपुर के पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद किया ।