सिवान :जिला परिषद दूकान निर्माण का जिप अध्यक्ष एंव उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास
#परवेज अख्तर
महाराजगंज
अनुमण्डल शहर के राजेन्द्र चौक के समीप शुक्रवार को जिला परिषद के जमीन पर जिप अध्यक्ष संगीता देवी एवं उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने इक्कतीस लाख रूपये की लागत से होने वाले दूकान का शिलान्यास किया। जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि इस जिला परिषद के जमीन पर सामुदायिक भवन बनाया जायेगा ।वहीं सार्वजनिक शौचालय के आलावे फलैटनुमा विवाह भवन का भी निर्माण कराया जायेगा।विवाह भवन का निर्धारित मूल्य होगा, जिसमें बारात ठहरने के लिये कुछ शुल्क देना होगा।जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने कहा कि महाराजगंज में जितना जिला परिषद का जमीन है उसका नापी कराकर सुरक्षित किया जायेगा।राजेन्द्र चौक के पास जो जमीन है इसकी भी मापी कराकर चाहरदिवारी का कार्य कराया जायेगा।
जिप अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने आईबी का निरीक्षण कर उसे पुनः जिर्णोद्धार करने की बात कही।
इस अवसर पर जिला पार्षद चन्द्रिका राम, अरूण कुमार सिंह , खादिम अंसारी, लीलावती देवी आदि मौजूद रही।





Recent Comments