
बारिश की फुहार के बीच उत्सवी माहौल में कोविड टीकाकरण मेगा कैम्प का हुआ आयोजन
- जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर मेगा कैम्प की शुरुआत की गई
-जिले में कुल 356 टीकाकरण केंद्र बनाए गए
- लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन से लाभान्वित करने का निदेश
बेतिया, 18 सितम्बर।
शुक्रवार को समूचे पश्चिमी चम्पारण जिले में उत्सवी माहौल के बीच वैक्सीनेशन के लिए मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। बारिश के फुहार के बीच लाभार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। लाभार्थी कोविड-19 टीका लेने के लिए खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। लाभार्थियों की सुविधा के मद्देनजर जिले में कुल 356 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। सभी टीका करण केंद्रों पर मेडिकल टीम सिरिंज, वैक्सीन आदि आवश्यक संसाधनों के साथ ससमय पहुँच गए थे। टीकाकरण स्थल पर सभी अधिकारी, मेडिकल टीम पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट पर निगाह रखी जा रही है। साथ ही उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सभी एसडीएम वैक्सीनेशन कार्य का लगातार अनुश्रवण एवं समीक्षा कर रहे हैं।
जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र, उतरवारी पोखरा पर बनाये गए। टीकाकरण केंद्र का फीता काटकर मेगा कैम्प की शुरुआत की गई। इसी के साथ समूचे जिले में निर्धारित समय के अनुसार टीकाकरण का मेगा कैम्प एक साथ प्रारम्भ किया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कई अन्य टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि समूचे जिले में निर्धारित समय पर टीकाकरण का कार्य प्रारंभ होने की सूचना है, जो बहुत ही अच्छी बात है। लाभार्थी उत्साहित होकर टीका लेने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने निदेश दिया कि लाभार्थियों को टीका लगाने के साथ ही कोविन पोर्टल पर अपडेशन का कार्य रियल टाइम में कराना सुनिश्चित करें। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 बजे रात तक के वेबसाइट अपडेट के मुताबिक 132160 वैक्सीन जिले को आवंटित किए गए थे, जिनमें 105486 डोज यानी 79.8% जिले में टीकाकरण किया गया । जिलाधिकारी ने इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों, अनेक विभागों के अधिकारियों, जीविका दीदीयों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों व समाज सेवियों को धन्यवाद दिया है ।
जिला पदाधिकारी ने लोगों से कहा कोविड का दोनो डोज़ लेना आवश्यक है, बिना दोनों डोज कोविड संक्रमण से पूरी सुरक्षा सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी भी आप लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास्क का उपयोग किया जाना अनिवार्य है। भीड़ भाड़ से बचें, टीका जरूर ले।




Recent Comments