
सोनपुर । लोक सेवा आश्रम सोनपुर में बाबा राम लखन दास की पुण्य स्मृति पर 54 वी पुण्य स्मृति पर 83 वां संगीत सम्मेलन का आयोजन सोमवार को बड़ी धूमधाम के साथ सांध्यकालीन शुरू किया गया ।
मंच पर जैसे ही लोक सेवा आश्रम के व्यवस्थापक संत शिरोमणि विष्णु दास उदासीन उर्फ मौनी बाबा ने सबसे पहले अपने संगीत सम्मेलन का उद्घाटन मंच पूजन एवं बाबा राम लखन दास एवं संत रामदास उदासीन के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया उसके पश्चात आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मौनी बाबा ने इस मंच का कलाकारों के कला के प्रदर्शन करने के लिए उन्हें समर्पित किया। सभी कलाकारों एवं उनके अनुयायियों भक्तों ने बाबा राम लखन दास व संत रामदास उदासीन को भावांजलि देने के लिए जैसे ही मंच पर कदम रखा संपूर्ण पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस कार्यक्रम में जाने माने ने प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी कला की प्रस्तुति देर रात तक दी । इस मंच पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने अपना कला के प्रदर्शन करते हुए शुरू की जहां कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सुरों व ताल के साथ गीत संगीत गाकर सुरों की सरिता बहाए ।
कार्यक्रम के सर्वप्रथम भारती संगीत विद्यालय, लालगंज के छात्रों द्वारा आरती एवं मंगलाचरण से शुरू की। इसके बाद वाराणसी के पंडित सागर मिश्रा, वैशाली के देवानंद ठाकुर, पटना के रविशंकर पाठक, हाजीपुर के सेवानिवृत्त जिला जज दिनेश शर्मा और पटना के उदयन झा तबले पर अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से शुरो की सरिता में गोते लगाने को मजबूर कर दिए । वही बनारसी के पंडित भोलानाथ मिश्रा व प्रीतम मिश्रा ,कोलकाता के सुदीप चटर्जी वैशाली के रूपक कुमारी व प्रदीप दास तथा पटना के अर्नव शंकर तबले पर अपनी अपनी जादूगरी दिखाएं । जबकि, सारण के वैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता, हारमोनियम और पटना के मोहमद शालिम,बांसुरी पर धुनों से स्रोताओं को रस्सिक्क्त किये इनके अलावा कोलकाता के अमितेश बोस, मोहन बिना बनारसी के अंकित मिश्रा सारंगी ,वैशाली के अंचल सिंह और चंदन कुमार तानपुरा पर तान छेड़ कर बाबा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं वाराणसी के डा ममता टंडन और पंडित रविशंकर मिश्रा, कोलकाता की अदिति चक्रवर्ती और सारण की कुमारी रूपा कत्थक नृत्य प्रस्तुत की। कत्थक नृत्य के बोल आरा के गुरु वक्शी विकास प्रस्तुत दी। आकाशवाणी और दूरदर्शन, लखनऊ के उद्घोषक डा अशोक कुमार गौतम कार्यक्रम की बराबर उदघोषणा करते रहे ।सभी कलाकारों को मौनी बाबा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । संगीत सम्मेलन कार्यक्रम में दिनभर महा भंडारा का प्रसाद सभी भक्तों ने ग्रहण किया । इस मौके पर महंत प्रकाश गिरी, लाल बाबा ,पुजारी अनिल दुवे ,संत बाबू ,राजा बाबू,हरि मोहन जी पटना सिटी, अनिल सिंह, नित्यानंद सिंह,अजय कुमार,वैजनाथ सिंह,तृप्तिनाथ सिंह, पत्रकार विश्वनाथ सिंह,सुनील यादव,मनीष कुमार,अधिवक्ता अभय सिंह,पत्रकार संजीत कुमार ,योगगुरु डॉ महेंद्र प्रियदर्शी, मेदनी कुमार मेनन , समाजसेवी लालबाबू पटेल,अरविंद सिंह, संतन शर्मा,राजेश सिंह,राजू कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।





Recent Comments