
कुचायकोट- पिछले 29 दिनों से अपने विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठी आशा ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट के प्रांगण में थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रही आशा ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।प्रदर्शन कर रही आशा का कहना था की पिछले 29 दिनों से वह लगातार हड़ताल पर रहकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं पर कोई भी विभागीय पदाधिकारी उनसे उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत करने नहीं आया ।उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती उनके हड़ताल और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वाली आशा का कहना था की उनकी मांगों में उनका मानदेय बढ़ाने तथा सरकारी कर्मचारी घोषित किए जाने समेत समय कुल 9 मांगे शामिल है ।प्रदर्शन मैं जया देवी ,रीमा देवी ,आशा देवी समेत तमाम आशा मौजूद रहीं।





Recent Comments