बाबा धर्मनाथ छपरा में होली खेले….
———–
गोप के शिव भजनों और होली गीतों पर झूमे शिव व्रती
————–

एकमा/सारण
महाशिवरात्रि के अवसर पर एकमा-रसूलपुर क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।अखंड अष्टयाम से लेकर शिवालयों में रंगा रंग झांकियां निकाली गई।परसागढके पोखरा पर अवस्थित शिवमंदिर में शिव बारात की झांकी निकलने के बाद शिवचर्चा और शिव भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति लोकगायक रामेश्वर गोप द्वारा की गई।महेन्द्र मिसिर रचित शिव विवाह गीत बांसहा चढ़ल शिव ठाढे दुअरिया कि मुंहवा में एको नईखे दांतवा हो लाल से गोप ने अपनी प्रस्तुति की शुरूआत की जिसमें उपस्थित सभी शिव व्रती महिलाएं झूमने लगीं।फिर गऊरा एतना तपवा कईलू बउरहवे लागी ना गीत पर श्रोता दर्शकों ने तालियों की बौछार कर गायक के साथ गाने पर मजबूर हो गए।सीताराम गाई भोला डमरू बजावेले और कर तू चर्चा लागी ना खर्चा शिवे होइहे सहारा जी शिवे में शक्ति शिवे में भक्ति नैया लगईहेअं किनारा जी शिव भजन पर देर रात्रि तक लोग भक्ति रस में गोता लगाये।कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र गायक गोप द्वारा गाये होली गीत बाबा परसादी नाथ होली खेले परसागढ में, बाबा हरिहर नाथ खेले सोनपुर में होली,मेंहदार में बाबा महेंद्रानाथ और छपरा में खेले होली बाबा धर्मनाथ जी गया में गजाधर नाथ से पूरा वातावरण होलीमय और शिव भक्तिमय दिखा जिसमें दर्शक श्रोता नाचते दिखे।इस अवसर पर बहन सरस्वती देवी,पार्वती देवी आदि द्वारा शिव चर्चा और शिवभजन प्रस्तुत किये गये।पूर्व उपमुखिया कन्हैया राय,पंडित सुग्गा पाण्डेय सूरजनाथ यादव ,अक्षयवर सिंह आदि ने कार्यक्रम की सफलता में महती योगदान दिया।