इसुआपुर(सारण)-प्रखण्ड के टेढ़ा गलिमापुर तथा हंकारपुर केपीड़ित परिवारों को जिला परिषद सदस्या प्रियंका सिंह सीओ अजय ठाकुर बीडीओ एश्वर्य कश्यप थाना थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास के द्वारा आपदा प्रबंधन का चार चार लाख का चेक प्रत्येक परिवार को दिया गया ।चेक मिलने से पीड़ित परिवारों को  आंशिक राहत मिली ।जिला परिषद सदस्या प्रियंका सिंह ने बताया कि टेढ़ा गांव के मिथलेश महतो तथा हंकारपुर गांव के अजित कुमार की डूबने से मृत्यु हो गई थी वही गलिमापुर गांव के रोहित कुमार की मृत्यु रोड एक्सीडेंट में हो गई थी ।जिनके परिजनों को राहत के तौर पर आपदा प्रबंधन के तरफ से चार चार लाख रुपये का चेक दिया गया ।मौके पर धीरज सिंह,अमित सिंह,उज्वल कुमार,मोख्तार सिंह, रामबाबू कुशवाहा, नंदकिशोर सिंह,समिति सदस्य नितेश कुमार ,बबलू सिंह,धर्मेंद्र सिंह, राहुल सिंह ,दादा भाई,परमजीत कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।