तरवारा में चार दिनों से बिजली गुल

#परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : महाराजगंज-तरवारा फीडर में चार रोज से बिजली नहीं रहने
के कारण विद्युत उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।वहीं बारिश होने से
शिवदह, मिश्रवलिया, सारंगपुर, उसुरी, तरवारा, जलालपुर, माधोपुर समेतकई
गांव में अंधेरे में डूबा हुआ है। उपभोक्ताओं में राकेश मिश्रा
उर्फविधायक, सीताराम मिश्रा, प्रभुनाथ मिश्रा, नेयाज अहमद, रामाकांत
गुप्ता, हरेराम गुप्ता, हरेंद्रद्र प्रसाद, अजय पांडेय आदि विद्युत विभाग
से शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है, अन्यथा विद्युत
कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।