बाइक सवार की मौत, एक घायल

#परवेज अख्तर/सिवान,

भगवानपुर हाट (सिवान) : गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई मंदिर के समीप एसएच 73 पर बुधवार की रात
एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा घायल हो गया।
दोनों बाइक से बड़हरिया प्रखंड के पुरैना गांव में बरात जा रहे थे। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी मुनीलाल राम का पुत्र प्रेमचंद राम ( 45) के रूप में हुई है, जबकि घायल भी इस गांव के प्रकाश मांझी का पुत्र प्रमोद कुमार मांझी ( 28) है। इसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।