मांझी(सारण)। शनिवार की रात मांझी-एकमा सड़क के किनारे अंजोर राय के डेरा के समीप अपराध कर्मियों ने एक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची मांझी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मृतक मांझी थाना क्षेत्र के गुर्दाहाँ कला निवासी स्व परशुराम महतो का पुत्र पिन्टू महतो 22 वर्ष बताया जाता है। घटना की खबर पाकर उसकी बृद्ध विधवा मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। रविवार की सुबह सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के सहारे परिजनों ने मृतक के शव की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया तथा परिजनों ने देर शाम को उसका दाह संस्कार कर दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। वह मुम्बई में रहकर लोहे की दुकान पर वेल्डिंग ऑपरेटर का काम करता था। पिछले दिनों मांझी में सम्पन्न पंचायत चुनाव से एक सप्ताह पूर्व वह अपने गांव गुर्दाहाँ कला आया था। शनिवार की शाम मांझी चट्टी पर अपने एक दोस्त के साथ लकड़ी खरीदने आये मृतक पिन्टू महतो को अज्ञात बाइक सवार दो युवक अपनी बाइक पर बिठा कर अपने साथ लेते गए। इससे पहले बाइक चालक ने मृतक के साथ साइकिल से आये गांव के दोस्त को बाइक पर बिठाकर उसके घर तक पहुंचाया भी। मिली जानकारी के अनुसार वारदात के पूर्व मृतक के परिचित बाइक सवार युवकों समेत चारों ने एक साथ बैठकर पांच सौ रुपये की शराब भी पी थी। बाद में बाइक पर बिठाकर अज्ञात युवकों ने पिन्टू महतो को सुनसान स्थान पर ले जाकर ताबड़तोड़ चाकू गोदकर उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर लगभग आधा दर्जन जख्म के निशान थे। मृतक वर्ष 2018 में सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सवान विग्रह गांव निवासी सुबास महतो की हत्या मामले में मुंबई के जेल में एक साल आठ महीने रहकर जमानत मिलने के बाद जेल से छूट कर घर आया था। पुलिस को ऐसी आशंका है कि मुंबई में हुई हत्या का बदला लेने की नीयत से उक्त युवक की हत्या को अंजाम दिया गया है।हालांकि पुलिस इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्याकांड में शामिल अपराधकर्मी की पहचान हो गई है। तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इस कांड में शामिल अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा हत्या की प्राथमिकी दर्ज नही कराई गई थी।
About The Author
Related Posts



Recent Post
- छठ की झांकी में बच्चों ने जीवंत किया लोक आस्था का महापर्व, गीतों के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पण का किया चित्रण
- छठ की झांकी में बच्चों ने जीवंत किया लोक आस्था का महापर्व, गीतों के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पण का किया चित्रण
- छठ की झांकी में बच्चों ने जीवंत किया लोक आस्था का महापर्व, गीतों के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पण का किया चित्रण
- बनियापुर में खेल सम्मान भवन का लोकार्पण: राज्यपाल ने कहा- खेल सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम
- बनियापुर में खेल सम्मान भवन का लोकार्पण: राज्यपाल ने कहा- खेल सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम
- बनियापुर में खेल सम्मान भवन का लोकार्पण: राज्यपाल ने कहा- खेल सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम
- प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की हुई बैठक
- प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की हुई बैठक
- मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पहले सारण में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
- राज्यपाल के कार्यक्रम से जदयू के दो विधायक रहे नदारद, शिलापट्ट पर नाम के बावजूद नहीं पहुंचे; निर्दलीय एमएलसी भी अनुपस्थित
- 5 माह से मानदेय नहीं मिलने से सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की आवास कर्मी
- आइडियल स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव और छठ की झांकी से बच्चों ने दिया लोक संस्कृति का संदेश
- धेनुकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सजी छठ महापर्व की सजीव झांकी, पारंपरिक गीतों से गूंजा परिसर
- पानापुर का युवक हुआ नशाखुरानी गिरोह का शिकार
- छपरा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को मिलेगी विशेष सुविधा
- नवादा गांव में आरबीआई का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को मिली बैंकिंग योजनाओं की जानकारी
- पूर्व के विवाद को लेकर मुखिया पुत्र पर युवकों ने की फायरिंग,एक जिंदा कारतूस एवं खोखा बरामद
- मारपीट मामले के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
- मढ़ौरा के अमर सिंह जदयू के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत
- रामनगर और पाटलिपुत्र के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर-गोपालगंज-मढ़ौरा होकर 3-3 फेरे लगाएगी, शिड्यूल जारी
- अवतार नगर में सनसनी: धनौरा बाजार के पास अधेड़ की बेरहमी से हत्या, सिर कुचला शव बरामद
- अवतार नगर में सनसनी: धनौरा बाजार के पास अधेड़ की बेरहमी से हत्या, सिर कुचला शव बरामद
- सारण में दिशा की बैठक: सांसद रूडी की अध्यक्षता में 103 विकास योजनाओं पर हुई समीक्षा, कई नीतिगत निर्णय स्वीकृत
- तिरहुत प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान: नवाचारी शिक्षा के लिए बेतिया के प्रधान शिक्षक अमितेश कुमार सम्मानित
- बेतिया: चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. उमेश कुमार
Categories

Recent Comments