बाइक दुर्घटना में सैतालिस वर्षीय महिला की मौत
पानापुर (सारण)गुरूवार को थानाक्षेत्र के पवारीपट्टी मोरियां निवासी लालबाबु राय की सैतालिस वर्षीय पत्नी राधिका देवी का बाईक दुर्घटना में मृत्यु हो गई ।मिली जानकारी के अनुसार राधिका देवी दवा के लिए इसुआपुर अपने पुत्र पप्पू कुमार के साथ गई थी।दवा लेकर इसुआपुर से लौट रही थी तभी नेवारी एस एच पर बोलेरो से टक्कर हो गई जिसमें राधिका देवी तथा पप्पू कुमार को काफी चोटें आई।ईलाज के लिए पीएचसी तरैया लाया गया ।जहाँ चिकात्सकों ने राधिका देवी मृत घोषित कर दिया ।जबकि पप्पू कुमार को हल्की चोट आई है ।मृतक राधिका देवी के तीन पुत्रियां तथा एक पुत्र है।जिसमें दो बेटियों की शादी हो गई है तथा एक लड़का तथा एक लड़की कुँवारे है ।




Recent Comments