दहेज उत्पीड़न मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अमनौर /सारण – स्थानीय थाना कांड संख्या 25/19 दहेज उत्पीड़न मामले के दो आरोपियों को अमनौर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मालूम हो कि दहेज न मिलने को लेकर नवविवाहिता के साथ ससुराल के लोगों द्वारा हमेशा मारपीट व प्रताड़ित करने को लेकर नवविवाहिता रुबी देवी ने अपने पति हुस्सेपुर गांव निवासी रंजय साह सहित छः के खिलाफ अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अमनौर पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी कृष्णा साह तथा संजय साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.