दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
योगापट्टी- प्रखंड क्षेत्र के भानीपुर पंचायत के जगदम्बापुर में अचानक आग लगने से सात लोगों का खर से बना घर जल कर राख हो गया है। ईस घटना में गृह उपयोगी सामान रुपए जेवर आदि समान जलकर नष्ट हो गया है। घटना रविवार की है। वैसे आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है मुखिया सुमन देवी ने बताया कि श्रीधर पंडित, के खर से बने घर में अचानक आग लग गयी आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया की पल भर मे बाबूनंद पंडित,राजेश पंडित, जगजीत पड़ित ,लल्लन पड़ित,आदि लोगों का भी घर जला डाला ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका जिससे दर्जनों घरों को जलने से बचा लिया गया।इस हादसे में घर में रखे हुए गृहप्योगी सामान सहित फर्नीचर बर्तन व जेवर, कपड़े,एक मवेशी सहित लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है । सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर राजस्व कर्मचारी को भेज दिया गया है। और पीड़ित परिवारो की सूची तैयार किया जा रहा है पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता मुहैया करायी जाएगी ।




Recent Comments