
Saran News जलालपुर/छपरा।महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव से मुलाकात कर सारण जिले के तरैया प्रखंड स्थित रामकोला में कृषि महाविद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
37.5 एकड़ जमीन चिन्हित
सांसद के निरंतर प्रयासों के बाद केंद्र सरकार ने महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय खोलने की स्वीकृति दी थी, जिसके तहत बिहार सरकार ने तरैया प्रखंड के रामकोला में 37.5 एकड़ जमीन चिन्हित की है। मुलाकात के दौरान सांसद ने केंद्रीय सचिव को बिहार सरकार द्वारा चिन्हित भूमि से संबंधित दस्तावेज और पूर्व के पत्राचार की प्रतियां भी सौंपीं।
किसानों और छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ
सांसद ने कृषि सचिव से अनुरोध किया कि इस परियोजना पर अग्रेतर कार्रवाई जल्द पूरी की जाए और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। इस महाविद्यालय के खुलने से सारण क्षेत्र के किसानों और कृषि शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिल सकेगा।




Recent Comments