बाइक चोरी की प्राथमिकी

#परवेज अख्तर/सिवान;

बसंतपुर (सिवान) :थाना क्षेत्र के सरेयां गांव निवासी राजकिशोर साह ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा है कि 19 जून की रात्रि जब अपना बाइक दरवाजे पर खड़ी कर सोया था तभी अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर ली। बाइक मेरे साला महाराजगंज के तक्कीपुर निवासी अजीत कुमार साह के नाम से है। पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।