भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
लकड़ी नबिगज (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश पांडेय की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में 6 जुलाई से चलाए जाने वाले भाजपा सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। भाजपा नेता देवेश कांत सिंह ने नए सदस्य बनाने के लिए विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में गोरेयाकोठी विधानसभा के विधानसभा के प्रभारी अनुरंजन मिश्रा, ओमप्रकाश गुप्ता,
सोनू कुमार सिंह, शिवकुमार कुशवाहा, आदि उपस्थित थे।




Recent Comments