शराब पीकर हंगामा करते दो गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : ओपी थाना क्षेत्र के ख्वासपुर गांव में शराब पीकर हंगामा करते तथा आवागमन बाधित करने की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पहुंच कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया ओपी प्रभारी पन्ना लाल यादव ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में ख्वासपुर निवासी दारोगा प्रसाद और शमशुल हक बताए जाते हैं।
————-
इतिहास पर संगोष्ठी आज

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

जीरादेई (सिवान): प्रखंड क्षेत्र के भरथुईगढ़ परिसर में क्षेत्रीय इतिहास विषय पर मंगलवार को संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें हथुआ राज के महाराज बहादुर मृगेंद्र प्रताप शाही शामिल होंगे। यह जानकारी आयोजक संजय कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपनी धरोहर एवं इतिहास के प्रति लोगों को जागरूक करना है ताकि युवा पीढ़ी को अपनी इतिहास की जानकारी मिल सके।
——-
संगीत की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

मैरवा (सिवान) : मुख्यालय स्थित हरिराम संगीत महाविद्यालय में सोमवार को गायन, वादन और नृत्य कला की प्रथम वर्ष से लेकर प्रभाकर तक की प्रायोगिक परीक्षा हुई। इस परीक्षा में मोतिहारी की प्राध्यापिका पिंकी कुमारी बाहरी परीक्षक के रूप में मौजूद थीं। परीक्षा के दौरान प्रीति कुमारी, सालोनी कुमारी, वंदना कुमारी, पूजा कुमारी,प्रियंका कुमारी, काजल कुमारी, अतुल कुमार, गजेंद्रमणि पांडेय ने ध्रुपद, ख्याल, दादरा, ठुमरी, भजन, गजल प्रस्तुत किया।
——-