किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार टीम दिल्ली रवाना

दिघवारा(सारण)।।किकबॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले 10 वी सब जूनियर और 11वी जूनियर के लिए बिहार टीम दिल्ली को रवाना हुआ।स्थानीय दिघवारा स्टेशन से बिहार किकबॉक्सिंग के सचिव अशोक सिंह, दिघवारा थानाध्यक्ष संतोष कुमार तथा एस आई उमेश्वर सिंह ने हरी झंडी दिखा कर टीम को रवाना किया तथा प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामना भी दी।आगामी 26 से 31 अगस्त तक होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के 14 खिलाड़ी भाग ले रहे है जिसमे पल्लवी राज, मुस्कान ,पूजा कुणाल, रोहित, आयुष, रितिक सरोवर, सुमित शामिल है।साथ ही टीम मैनेजर के रूप में सोनू कुमार ,अंशु सिंह एवं टीम कोच के रूप में शुभम सिंह भी खिलाड़ियो के साथ दिल्ली रवाना हुए।टीम रवानगी के समय स्टेशन पर उपाध्यक्ष सोना देवी ,आलोक दुबे, अनिल भारद्वाज, धीरजकांत, प्रियंका, वर्षा रानी आदि ने भी टीम को शुभकामना दी।




Recent Comments