विधान पार्षद ने शिक्षकों से हक को ले एकजुटता का किया आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) : बिहार विधान परिषद सदस्य सह शिक्षक नेता केदार पांडेय ने क्षेत्र के उच्च विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों का दौरा कर शिक्षकों से मिल उनकी समस्याएं सुनी। केदार पांडेय ने सरकार से वित्तरहित शिक्षकों को दी जाने वाली अनुदान राशि उनके खाते में भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ता रहा हूं और भविष्य में भी लड़ने का काम करूंगा। विधान पार्षद ने इसके अलावा माघर, मोरा, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भगवानपुर, इंटर कॉलेज हिलसड़, चकिया, महम्मदा आदि गांवों में शिक्षकों से मिल सहयोग की अपील की। इस अवसर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष वागिंद्र नाथ पाठक, कोषाध्यक्ष मनन प्रसाद सिंह, राज्य शैक्षणिक परिषद सचिव शशिभूषण, जिला माध्यमिक शैक्षणिक परिषद सचिव संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
—