अवतार नगर मे हत्या की प्राथमिकी दर्ज

“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

डोरीगंज(सारण)-:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर चैन गाँव मे विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना मे जख्मी व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे मृतक बच्चाबाबु राय की पत्नी कान्ति देवी ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी हैं जिसमे कहा गया है कि 9 जुन को गाँव के ही हरेन्द्र राय , लालु राय , उपेन्द्र राय , रंजीत राय , प्रकाश कुमार , मधुरेश कुमार , विकेश कुमार , निरज कुमार , संजीव कुमार , ललिता देवी एवं चार – पाँच की संख्या मे अज्ञात लोग मेरे दरवाजे पर चढ़कर मेरे पति को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था एवं उनके गले से सोने का चेन छिन लिया गया था  जिसके बाद उन्हे पहले दिघवारा हॉस्पिटल भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया जहाँ इलाज के क्रम मे उनकी मृत्यु हो गयी ।
विवाद का कारण मृतक बच्चा बाबु राय के पुत्र द्वारा रंजीत राय की पुत्री को भगाकर शादी कर लेने एवं कही बाहर मे रखने का बताया जा रहा है ।
थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले मे एक अभियुक्त प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है । अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।