संजय विजित्वर (हाजीपुर)- बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री, अशोक चौधरी ने भवन निर्माण विभाग द्वारा बुद्ध स्मृति स्तूप एवं बुद्ध सम्यक संग्रहालय , वैशाली के निर्माण कार्य का निरीक्षण के लिए स्थल भ्रमण किया। उनके इस भ्रमण कार्यक्रम में जिलाधिकारी, वैशाली , उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक , वैशाली, मनीष भी स्थल पर उपस्थित रहे। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की और चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति तथा निर्माण के दौरान होने वाली कठिनाई एवं उसके समाधान कार्य का समापन आदि के बारे में जानकारी ली और इस प्रोजेक्ट को समय से पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए ।