खरीदारी के लिए दुकान में रखी रकम दुकान का ताला तोड़कर चोरी, एक ही रात में दो दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना

मढ़ौरा(सारण)। शनिवार की सुबह नगर के पुरानी गोला और मेन रोड के दो दुकानों में ताला काटकर चोरी का मामला सामने आया है।इसकी जानकारी होने पर दर्जनों दुकानदारों की भीड़ जुट गई।अभी ठंड के मौसम की शुरुआत में ही दुकानों में चोरी की घटना से दुकानदारों में दहशत फैल गई। पीड़ित दुकानदार मढ़ौरा पुरानी गोला के ग्रोसरी बिक्रेता सरोज गुप्ता और मेन रोड में किराना दुकानदार मुकेश कुमार बताये गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह में जब दोनों दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान की ताला तोड़कर चोरी की बारदात देखकर दंग रह गए और जब अपनी गल्ला का बॉक्स टूटा देखा तो उनके चेहरे के रंग उत्तर गया। दोनों दुकानदार शनिवार को छपरा बाजार से मोटा खरीदारी के लिए राशि इकठ्ठा कर के रखे थे। सामान के साथ हजारों में नगदी चोरी की बात प्रारंभिक स्टेज में बताई जा रही थी।दुकानदार भी अपनी नुकसान का आकलन करने में जुटे थे।