सारण/मांझी।
मांझी थाना क्षेत्र के गुर्दाहाँ खुर्द गांव में कोविड-19 का जांच कीट जलाने के बिवाद में दो पक्षों में बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगो ने मांझी पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति में सभी को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घायलों में सईद अनवर ,कफील अहमद,तौहीद राजा खां, अमीर राजा खां, मुशाहिद राजा खां, अमीर राजा खां आदि शामिल है।इस मामले में दोनो पक्षों द्वारा मांझी थाने में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।