बदइंतजामी : लॉन्च का खाना देखकर भड़के प्रशिक्षण शिविर के प्रगणक

मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड में दूसरे दिन जाति आधारित गणना हेतु प्रशिक्षण के लिए पहुंचे शिक्षकों ने खराब खाना को लेकर नाराजगी दिखाई। खाना में खराब गुणवता का आरोप लगाते हुए कईयों ने खाना नहीं खाया और खराब व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उच्च विधालय के सभागार में प्रगणक प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रखंड के हसनपुरा, हथिसार, इसरौली माधोपुर, मिर्जापुर, मुबारकपुर, नरहरपुर पंचायत के सभी शिक्षक पहुंचे थे। प्रशिक्षण कैम्प का शुरुआत ठिक ठाक हुई। दोपहर में ब्रेक के दौरान सभी शिक्षकों को छः पुरी के साथ आलू का मशाला फ्राई सूखा सब्जी और बुंदिया का पैकेट दिया गया था। ठंड में ठंडा और कड़ा हो चुकी पुरी मिलने पर शिक्षक की नाराजगी शुरु हो गई। सब्जी में समौसे का आलू मिलने पर यह नाराजगी और बढ़ गई। बुंदिया भी चम्मच मात्र ही था। खाना में खराब इंतजाम को लेकर भड़के शिक्षकों ने थोड़ी देर हंगामा भी किया । कई बिना खाना का पैकेट लिए चले गए। हालांकि पहले दिन भी इसी तरह का इंतजाम किया गया था। लेकिन प्रगणक दबे जुबान विरोध कर रहे थे, लेकिन खुलकर नहीं बोला। दूसरे दिन शिक्षक नेता सूर्यदेव कुमार और बिनोद कुमार विद्यार्थी से शिक्षकों ने अपनी नाराजगी जताई और कहा कि सरकार के राशि खर्च करने के बाद भी स्थानीय स्तर पर बदइंतजामी दिख रहा है। सरकारी तौर पर प्रशिक्षण के दौरान प्रति प्रगणक प्रति प्रशिक्षु पर 150 रुपया खर्च किया जाना है।प्रखंड मुख्यालय में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रखंड से सात- सात पंचायतों का शिड्युल बनाया गया है । सोमवार को पहले दिन सात पंचायतों के शिक्षकों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षु के लिए खाना और चाय का भी इंतजाम करना था, जिसपर 150 रुपये खर्च किए जाने थे । प्रशिक्षण के लिए आने वाले प्रशिक्षु को लिफ फाइल, राइटिंग पैड और कलम भी दिया जाना था । प्रशिक्षुओं ने बताया कि उन्हे किसी तरह का स्टेशनरी भी नही दिया गया है।

बीडीओ ने कहा – 

जातिगत गणना हेतु प्रगणक प्रशिक्षण कैम्प आयोजित किया जा रहा है । कैम्म में प्रत्येक प्रगणक के लिए 150 रुपया की राशि प्राप्त है । इस राशि को भोजन एवं स्टेशनरी पर खर्च किया जाना है । उन्होने इस व्यवस्था के लिए शिक्षा विभाग को ही राशि उपलब्ध करा दी थी। खाना को लेकर प्रगणकों को नराजगी की जानकारी उन्हे भी मिली है । वे इसका पता कर रहे है अगर खाना की गुणवता खराब है तो उसमें सुधार कराया जाएगा।-
सुधीर कुमार, बीडीओ – मढ़ौरा ।