Θ बेतिया – लौरिया:– आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई लौरिया द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर संगोष्ठी सह प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई लौरिया द्वारा 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर संगोष्ठी सह प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता करते हुए नगर संयोजक सुजीत मिश्रा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो जागो और तब तक चलते रहो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाए वही संचालन करते हुए चंदन सैनीने कहा हम गांव को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेनी चाहिए वही कोषाध्यक्ष सौरव शुक्ला ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा जीवन के लिए तथा जीवन वतन के लिए निछावर करना चाहिए।
इस प्रतियोगिता में 10 छात्राओं को सम्मानित किया गया प्रथम स्थान सरस्वती कुमारी द्वितीय स्थान रिया कुमारी तीसरा स्थान वंदना कुमारी चौथा स्थान हीर रांझा कुमारी पांचवा स्थान मधु कुमारी छठा स्थान काजल कुमारी सातवां स्थान नेहा कुमारी आठवां स्थान पूजा कुमारी नवा स्थान पूजा कुमारी दसवां स्थान जानवी कुमारी ने हासिल किया।
जिससे विद्यालय के शिक्षक अरविंद यादव संतोष कुमार जे पी यादव अनिल ठाकुर ने शिर्डी देकर सम्मानित किया।




Recent Comments