तरैया(सारण)

थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर भाई ने भाई को चाकू मारकर हत्या कर दिया है।मृतक के पत्नी चांदनी देवी ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें पोखरेड़ा गांव निवासी मदन पासवान एवं पूजा देवी एवं केरवा गांव निवासी जिमी पासवान एवं भरदुल साह को आरोपित किया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मैं अपने पति एवं परिवार के अन्य सदस्य के साथ द्वार पर बैठी थी तभी उक्त सभी लोग आकर मुझे एवं मेरे पति के साथ गाली-गलौज करने लगे एवं लपड़- थपड़ व मुक्के से मारने लगे।हल्ला सुनकर आसपास के लोग आकर झगड़ा छोड़ा दिए।लेकिन कुछ देर बाद पुनः चारों लोग अपने अपने हाथ मे चाकू लेकर आए और मेरे पति को चाकू से मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिए।जिसे आस पास के लोगों के सहयोग से ईलाज हेतु रेफरल अस्पताल तरैया लाया गया।जहाँ चिकित्सकों ने मेरे पति को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एवं प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।