बेतिया -बगहा:– सम्पति विवाद को ले ससुराल वालो ने बहु को जान मारने की नियत से हांथो के नस को काट डाला
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा आगाह प,च,बिहार:– बगहा:-सम्पति विवाद को लेकर एक महिला को उसके ही सास,ससुर व देवर द्वारा जबरन हाँथ मुँह बाध कर उसके साथ मारपीट करते हुए जान मारने की नियत से उसके दोनों हाथों के नसों को काट दिया गया है।जिसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में किया जा रहा है।घटना पटखौली थाना के डूमवलिया की है।वही पुलिस द्वारा पीड़िता के बयान पर पांच लोगो पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों की खिलाफ करवाई की जा रही है।पीड़िता अनामिका सिंह उर्फ़ गूंजा सिंह पति चन्दन सिंह के अनुसार वह अपने सास ससुर के कहने पर बिजनेश हेतु अपने देवर अमित कुमार को अपना गहना बेचकर चार लाख रुपया दी थी।पीड़िता को सास ससुर के द्वारा पैसा वापस करने का आश्वासन भी दिया गया था।जब वह पैसे की मांग की तो उसके साथ बराबर मार पीट की जाती थी।वही आज सुबह जब पैसे की मांग की गई तो सास अंजू देबी,ससुर अवधेश सिंह देवर अमित कुमार द्वारा उसके मुंह को बन्द कर तथा उसके हाथ को बांध कर घर से एक दूसरे कमरे में घसीट कर ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई तथा उसे जान से मार देने की नियत से उसके दोनों हांथो के नस भी काट दिए गए।हो हल्ला होने और उसके पति के पहुंचने के बाद उन्होंने उसे छोड़ा।जिसे उसके पति चन्दन सिंह द्वारा अमुमण्डलिय अस्पताल ले जाया गया।डॉ0 एस पी अग्रवाल ने बताया की शुक्र है की नस पूरी तरह कटा नही ,नही तो एक भयावह घटना घट सकती थी।महिला का प्राथमिक उपचार के बाद खून का बहना रोक दिया गया है।हालत ठीक है।
पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता ने बताया की उक्त मामले में पांच लोगो पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।




Recent Comments