
रेड क्रॉस सोसाइटी सारण की युवा इकाई के संयुक्त सचिव मनीष कुमार मणि ने किया रक्तदान
छपरा। शुक्रवार को रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के युवा इकाई युथ रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के संयुक्त सचिव मनीष कुमार मणि द्वारा दहियावा निवासी धर्मेंद्र साह के पत्नी को 1 यूनिट B+ ब्लड उपलब्ध कराई गई।धमेन्द्र साह जिनकी पत्नी का डिलेवरी छपरा सदर अस्पताल में होने वाला था।जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें ब्लड चढ़ाने की बात कही।धर्मेन्द्र साह के अन्य परिजनों के द्वारा पूर्व में खून दिया जा चुका था,जो इस समय देने में असमर्थ थे।जैसे ही इसकी सूचना संयुक्त सचिव मनीष कुमार मणि को मिली तो वो तुरंत ब्लड बैंक पहुँच अपना रक्तदान कर उनको ब्लड उपलब्ध करवाया।
ब्लड उपलब्ध हो जाने के बाद मरीज के परिजन ने रेड क्रॉस संस्था को धन्यबद दिया।वही युवा संयुक्त सचिव मनीष मणि ने बताया कि जरूरमंदो के लिए रेड क्रॉस युवा इकाई संस्था अपने सामर्थ्य के अनुसार हमेशा तत्पर रहती है।




Recent Comments