
शिक्षक अधिकार रैली की तैयारीयों को ले शिक्षक संघ ने की बैठक
पानापुर (सारण)9 मार्च को छपरा में होने वाली “शिक्षक अधिकार रैली” की तैयारी को ले बुधवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ,पानापुर इकाई बैठक हुई ।जिसकी अध्यक्षता जितेन्द्र कुमार सिंह ने की।बैठक में उपस्थित संघ के पदाधिकारियों तथा शिक्षकों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि 9मार्च को होनेवाली शिक्षक अधिकार रैली में सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को छपरा चलना है ।तथा रैली को ऐतिहासिक बनाना है ।सभी पंचायत से महिला शिक्षिकाओं को ले जाने के लिए एक-एक बोलेरो तथा पुरे प्रखण्ड से सौ मोटरसाइकिल के साथ छपरा जाने पर सहमति बनी है।बैठक में मुख्य रूप से सचिव- नवल किशोर राय, उपाध्यक्ष-संजय राय, कोषाध्यक्ष-म0 करीम,संतोष कुमार, समन्वयक-रमेश कुमार मिश्र, रमेश सिंह, अखिलेश पाण्डेय, प्रदीप कुमार,सुभाष प्रसाद, मिडिया प्रभारी- गजेन्द्र सिंह ,कार्यालय -धनंजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments