वामपंथी नेता सह पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के निधन पर AISF छात्रों ने किया शोक प्रकट

छपरा :वामपंथी नेता सह पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के निधन पर AISF छात्रों ने शोक प्रकट कर दुख: वयक्त किया।जेएनयू के वामपंथी छात्र नेता उमर खालिद पर जानलेवा हमले की कड़ी निन्दा की गई। आज दिनांक 13 अगस्त 2018 को सलेमपुर स्थित मंजर रिजवी भवन में एआईएसएफ ,सारण जिला परिषद की बैठक कि बैठक हुई।जिसकी अधयक्षता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कहा कि देश के शीर्ष पदों में से एक लोकसभा स्पीकर के पद की शोभा बढाने वाले दिग्गज राजनेता सोमनाथ चटर्जी ने सोमवार को अंतिम सांस ली।भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता एवं सांसद सोमनाथ चटर्जी देश के पहले कम्युनिस्ट नेता जो लोकसभा के अध्यक्ष बने।वे लोकप्रिय के अच्छे वक्ताओं में से एक थे।वहीं राज्य-पार्षद अमित नयन ने बताया कि सोमनाथ चटर्जी को 1996 में उतकृष्ट सांसद के पुरस्कार से उन्हें नवाजा गया।अपने तर्क कौशल के लिए मसहूर चटर्जी साहब को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीयमुद्दों की व्यपक जानकारी थी।जिसकी इतिहास में चर्चा होती रहेगी। वहीं जेनयू वामपंथी छात्रनेता उमर खालिद पे हुए हमले की कडी.निन्दा की गई। बैठक के अंत में दो मिनट का मौन धारण कर सोमनाथ चटर्जी साहब के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में मुख्य रूप से विनय कुमार गिरि, गजेन्द्र कुमार हिमांशु, कुमार बबूल, नंद जी चौहान, अनुप वर्मा, आलोक विकास, आनंद कुमार सिंह, रवि कुमार गुप्ता, अजित कुमार मौजूद थे।




Recent Comments