राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
।शुक्रवार की संध्या मझौलिया पुलिस ने बैठनिया राय टोला स्थित एक गन्ने के खेत से 6 वर्षीय बालक का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान स्थानीय निवासी रामचंद्र महतो के 6 वर्षीय पुत्र सोना लाल महतो के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों ने शक के आधार पर इसी गांव निवासी पूरन महतो के 10 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार को पुलिस को शुक्रवार के दिन सौंपा था। पुलिसिया जांच क्रम में रंजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि पांच रोज पूर्व नौतन खुर्द में आयोजित महायज्ञ में सोना लाल महतो को मेला दिखाने रात्रि में ले गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि तभी से वह बालक लापता था। इस बाबत मृतक के परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद मझौलिया थाना में सोना लाल कुमार के लापता होने की सनहा दर्ज कराई थी। इधर ग्रामीणों ने जब रंजीत कुमार को पकड़ कर पुलिस को सौंपा तो रंजीत कुमार ने सोना लाल को मारने की बात स्वीकार की तथा पुलिस को बताया कि उसने लाश को बैठनिया के गोलू राय के गन्ने के खेत में छिपा दिया है। शुक्रवार की संध्या पुलिस ने जब शव को गन्ने के खेत से बरामद किया तो उससे काफी बदबू आ रही थी वहीं ग्रामीणों का भीड़ इकट्ठा हो गया था। मृतक के परिजन रोते-रोते बेहाल थे मां पूनम देवी तथा दादी भगवती देवी के रोने से वातावरण गमगीन हो चला था पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया।





Recent Comments