मटियार पंचायत में सरकारी योजनान्तर्गत कार्य हुआ प्रारम्भ

मांझी(सारण) : प्रखण्ड के मटियार पंचायत में सामान्य सेवा केंद्र, जई छपरा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत, वृद्धजन पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन का जीवित प्रमाणीकरण का कार्य प्रारम्भ किया गया। मौके पर उपस्थिक एकमा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के योजना को डिजिटल तरीके से पारदर्शिता को अपनाने हेतु प्रतिबद्ध है। केंद्र संचालक विश्वजीत पाण्डेय के द्वारा माननीय विधायक को बताया गया कि मांझी प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में आयुष्मान भारत हेतु लगभग 5000 लाभार्थियों का निबंधन किया गया है लेकिन अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही के कारण लाभार्थियों में कार्ड का वितरण नही हो पाया है। इस पर माननीय विधायक द्वारा अस्पताल प्रबंधन से समस्या का समाधान कराने हेतु प्रतिबद्धता जताई गई।
मौके पर मौजूद जदयू जिलाध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ श्री जयप्रकाश महतो ने बताया कि यह सीएससी केंद्र जिले का मॉडल केंद्र है और राज्य के मॉडल केंद्र में तब्दील कराया जायेगा ताकि ग्रामीण परिवेश में रहनेवाले वंचित नागरिको को ससमय सभी सुविधा प्रदान किया जा सके। मौके पर मुखिया सुशीला देवी, मंटु सिंह, मनोज सिंह, वार्ड सदस्य नागेंद्र तिवारी, राकेश यादव अदालत यादव, धर्मनाथ चौधरी, पिंकी देवी, सुनीता देवी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।