वैशाली : सैप जवान को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
#घर से जेल ड्यूटी जाने के दौरान हुई वारदात
न्यूज़ इनपुट -राजा बाबू

हाजीपुर
स्थानीय हाजीपुर जेल में तैनात सैप जवान को अपराधिओं गोली मार बुरी तरह जख्मी कर दिया । घटना घर से जेल जाने के दौरान जेल गेट के पास अपराधिओं की गोली मार दी । जिससे कि ईलाज के दौरान सैप जवान की हुई मौत हो गयी । मृतक सैप का जवान जेल में कक्षपाल के तौर पर तैनात था । आज सुबह सैप जवान दीपनारायण राय सदर थाना क्षेत्र के लालपोखर से जेल ड्यूटी जाने के लिए निकला था और ठीक जेल के पहले अपराधिओं ने जवान को सर में गोली मार दी । अस्पताल पहुँचने पर डाक्टरों ने सैप जवान को को मृत घोषित कर दिया । घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस पब्लिक की भीड़ जवान को देखने के लिए सदर अस्पताल में जुट गई । मृतक जवान मंडल कारा हाजीपुर में तैनात था घटना के कारणों का खुलासा अभी नही हो सका है।
# क्या कहते है ASP , वैशाली _अजय कुमार
ये सैप थे जेल में इनकी ड्यूटी थी , इनका घर जेल के पास में ही था , जेल जाने के दौरान इनको गोली मार दी गई है मौत हो गई है




Recent Comments