
परसा में प्रतिबंधित मांस को बिक्री करने ले जा रहे दो युवकों को पकड़ ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
परसा (सारण) : थाना क्षेत्र के अन्याय गाँव स्थित महाबीर मंदिर से प्रतिबंधित मांस लेकर गुजरने के आरोप में रविवार कि दिन मढ़ौरा थाना क्षेत्र के आल्हनपुर गाँव निवासी दो सगे भाई को मांस बेचने के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई किया गया।ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों भाई द्वारा पूर्व में भी मांस बेचने का आरोप लगाया।ग्रामीणों ने अलग अलग गाँव में भी कई टीम के धंधेबाजो द्वारा मांस पहुचाने की आरोप लगाया।प्रतिबन्ध मांस बेचने के विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस ने अन्याय पहुँच दोनों मांस कारोबारियों भाई को गिरफ्तार कर लिया।और ग्रामीणों के आरोप की जाँच किया गया तो दोनों भाई ने प्रतिबंधित मांस बेचने की बात को स्वीकार किया।पुलिस ने मांस को जप्त कर ग्रामीणों के समक्ष गढ़े में गरवा दिया गया।पुलिस द्वारा पूछ ताछ करने के दौरान दोनों भाई ने अपना परिचय मढौरा थाना क्षेत्र उलहनपुर गाँव निवासी मो समसाद तथा मो मोताब अंसारी बताया।पूछ ताछ के बाद पुलिस ने दोनों भाई पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के आरोप पर जांच किया गया तो प्रतिबंध मास पाया गया।मांस की जांच के लिए मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है।प्राथमिकी दर्ज कर क़ानूनी करवाई किया जा रहा है।




Recent Comments