बेतिया – गौनाहा:– *गौनाहा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2018 का होगा भव्य शुभारंभ*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ IPL के तर्ज पर प्रखंड से हो रहा GPL प्रतियोगिता का शुभारंभ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* IPL की तरह गौनाहा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2018 GPL का शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय क्रिकेट ग्राउंड पर 16 फरवरी को भव्य तरीके से किया जाऐगा ।
जिसकी तैयारी जोरोशोर पर चल रही है । GPL क्रिकेट प्रतियोगिता से क्षेत्र में खिलाड़ी का प्रतिभा को निखारने काम किया जायेगा ।
इस प्रतियोगिता में साठ खिलाड़ीयों के बिच चार टिमों का गठन कर घमासान क्रिकेट मैच देखने को क्रिकेट प्रेमियो को मिलने वाला है ।
चारो टीमों के एक एक गार्जियन 1. बृजेश कुमार यादव, 2. म. अहतर, 3. राजेश कुमार, 4. संतोष जयसवाल के रूप में अपनी अपनी टीमों के अच्छा प्रदर्शन का दवाब रहेगा ।
सफल संचालन के लिए स्काई क्रिकेट क्लब गौनाहा के द्वारा पुरा प्रयास किया जा रहा है ।
आज गुरूवार को SCC सदस्यों की एक बैठक प्रखंड पार्क गौनाहा के परिसर में की गई । प्रखंड स्तर पर पहली बार इस तरह का आयोजन से खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है । SCC क्रिकेट समिति का संचालक कर रहे सीनियर कैप्टन अमित कुमार उर्फ गुड्डू ने बताया कि मैच का संचालन और अध्यक्षता मै कर रहा हुं वही अनुराग कुमार सचिव, परमानंद राउत कोषाध्यक्ष, मनोज जायसवाल तकनीकी सहायक, संजय नंदी फील्ड मैनेजर, राकेश चौधरी, शैलेंद्र कुमार, राहुल कुमार संयोजक के रुप में, कृष्ण जोशी, रणबीर श्रीवास्तव, सुरेश कुमार चौधरी, प्रेम चंद्र श्रीवास्तव, निर्मल शर्मा, उदय सिंह, संतोष चौधरी को कार्यकर्ता के रूप में चयन किया गया है । इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में SCC के सक्रिय सदस्यों की अहम भूमिका रहेगी ।




Recent Comments