
मढ़ौरा (सारण)। पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश संदीप कुमार ने शनिवार को मढ़ौरा अनुमंडल व्यवहार न्यायालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर भवन में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। लगभग दो वर्षों से कार्यरत मढ़ौरा व्यवहार न्यायालय की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और न्यायालय की बुनियादी सुविधाओं को लेकर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गोपनीय तरीके से आयोजित इस समीक्षा बैठक में न्यायालय के कामकाज और प्रशासनिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
न्यायाधीश संदीप कुमार ने न्यायालय के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनित कुमार गर्ग, प्रथम सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अविनाश कुमार, द्वितीय सिविल जज (सीनियर डिवीजन) दामोदर कुमार तथा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सह मुंसिफ शुभंकर शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी निधि राज और डीएसपी सुविंदर कुमार दास समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित स्थानीय बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के रूप में एजीपी सुबोध कुमार, अधिवक्ता अतुल कुमार, अजीत कुमार, मंजीत कुमार विशेन, बबन कुंवर और राजीव कुमार उर्फ राजा सहित कई अन्य ने इस दौरे को मढ़ौरा न्यायालय के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।




Recent Comments