जलालपुर में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च, अटल जी की आत्मा की शांति के लिए रखा मौन
जलालपुर, सारण
गुरुवार की संध्या जलालपुर के महेंद्र मिश्र चौक पर युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान युवाओं ने 2 मिनट का मौन रखा।

इस दौरान युवराज सुधांशु विजय ने कहा कि देश ने भारत रत्न के साथ साथ एक बहुमूल्य शख्सियत को खोया है। जिनकीं कमी कभी पुरी नही की जा सकेगी। हम सब अपने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है
मौके पर डॉ अजित सिंह, जनार्दन सिंह, सुधांशु सिंह,अमित सिंह, अतुल सिंह नितेश,पिंटू, विनोद,मुनेश्वर,अभिषेक समेत अन्य युवा उपस्थित थें ।