अमनौर(सारण)। शीतलहर में जहां पारा लुढ़कने से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है .वहीं कड़ाके के ठंड से लोगों का हाल बेहाल है . जिसको लेकर जिलाधिकारी सारण द्वारा चौक चौराहों व सार्वजनिक जगहों पर आलाव का व्यवस्था करने तथा गरीबों के बीच कंबल वितरण करने का निर्देश जारी किया गया था. मगर इसका लाभ अमनौर मे केवल खानापूर्ति साबित हो रही है कड़ाके की ठंड से राहगीरों के अलावा दुकानदारो ,मजदूरों कार्यरत लोग कांप रहे है. लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है . चौक चौराहों व सार्वजनिक जगहों पर आलाव का सरकारी स्तर पर व्यवस्था नहीं होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. अमनौर के व्यवसायी बीरेन्द्र जयसवाल, राजकुमार सुढ़ी समाजसेवी मकसूद आलम, मयंक कुमार सिंह आदि लोगों ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन न कर केवल खानापूर्ति किया जा रहा है.  अमनौर के इतने बड़े बाजार में जहां मजबूरन कोई काम से आते है .जहां ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोगों को अपने स्तर से आलाव की व्यवस्था करना पर रहा हैं. जबकि प्रशासन द्वारा गरीबों के बीच कंबल वितरण भी नहीं किया जा रहा है.  वहीं सीओ मृतुन्जय कुमार से इस बाबत पूछने पर बताया कि अमनौर प्रखंड अंतर्गत रसुलपुर, कटसा, रायपुरा, भेल्दी सहित अमनौर बाजार में चार जगहों तथा सीएचसी व प्रखंड कार्यालय में आलाव की व्यवस्था की गयी है.