विजय कुमार शर्मा प,च,बिहारबाल्मीकि की तपोभूमि और बापू की कर्म भूमि भले ही विकास के मामले में अभी बहुत पीछे हो, लेकिन यहां की मिट्टी में हौसलों और जज्बों की कमी नहीं है।जानकारी के लिए बता दूँ प्रखंड बगहा एक के परसा बनचहरी पंचायत स्थित बनचहरी गांव निवासी राज तिवारी अपने कठोर तपस्या के बदौलत पहली प्रयास में ही staff selection commission ( कर्मचारी चयन आयोग) की…. Stenographer कि परीक्षा से अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क (central board of excise and custom) विभाग में स्टेनोग्राफर का पद प्राप्त किया।गौरतलब हो की पूरे भारतवर्ष में इनका रैंक 281 है।राज के इस कामयाबी पर उनके वर्तमान निवास बगहा दो प्रखण्ड के मलकौली में रिस्तेदारों और उनके चहेतों द्वारा शुभकामनाएं देने के लिए ताँता लगा हुआ है।लोग ऐसे प्रतिष्ठित पद पर चयन होने परउनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए साधुवाद दे रहे है। इस चयन को लेकर राज अपने माता-पिता ,परिवार के बड़े बुजुर्गों सहित गुरुजनों को श्रेय दे रहे है।गौरतलब हो कि मामूली किसान प्रेम सागर तिवारी के घर मे 1996 में जन्मे राज तिवारी शुरू से विलक्षण प्रतिभा के धनी थे।उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा गांव के ही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पूरी की।गांव में उच्च शिक्षा की व्यवस्था न होने पर उसने सनफ्लावर चिल्ड्रेन्स एकेडमी मलकौली बगहा दो से हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2011 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की।




Recent Comments