राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-मझौलिया।। थाना क्षेत्र के नानोसती चौक स्थित राणा पेट्रोल पंप पर शराब पीकर हो हंगामा करने पर पेट्रोल पंप के कर्मी की सूचना पर थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर एक सेंट्रो कार पर सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा है ।वही कार से 20 लीटर चुलाई शराब भी पुलिस ने जप्त किया है ।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि मझौलिया पंचायत के सतभिड़वा गांव निवासी मुन्ना पासवान एवं मुन्ना मुखिया शराब के नशे में धुत होकर हो हल्ला कर रहे थे जिनको मेडिकल जांच उपरांत मंगलवार को जेल भेज दिया गया है एवं कार को जप्त किया गया है। वहीं अहवर कुड़ियां गांव में जांच क्रम में शराब के नशे में बाइक चलाने के आरोप में गुलाब चंद्र प्रसाद को जो कि पूर्वी चंपारण जिले के नोनिया पहाड़पुर का रहने वाला है उसका भी मेडिकल जांच उपरांत जेल भेज दिया गया है।