राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-मझौलिया ।।मंगलवार के दिन डीआईजी ललन मोहन प्रसाद एवं एसपी जयंत कांत ने मझौलिया के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया ।इनमें मतदान केंद्र संख्या 179 जौकटिया मतदान केंद्र संख्या 222 लालसरैया मतदान केंद्र संख्या 258 माधोपुर तथा मतदान केंद्र संख्या 228 बखरिया मुख्य है। डीआईजी श्री प्रसाद ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो अमन चैन कायम रहे और भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का पहचान कर उसकी जांच पड़ताल की जा रही है ।एसपी जयंत कांत ने बताया कि हर हाल में मतदान भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो मतदाता निर्भीक होकर अपने अपने मतों का प्रयोग कर सके इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता के साथ हर संभव बाधाओं को दूर करने का प्रयास कर रही है ।जिले के दोनों आला पुलिस अधिकारियों ने मतदान केंद्रों के साथ साथ आसपास के लोगों से आवश्यक पूछताछ भी किया ।इस दौरान डीएसपी सदर पंकज कुमार रावत पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता वीडियो गुरुदेव प्रसाद गुप्ता सहित भारी मात्रा में पुलिसकर्मी उपस्थित थे ।




Recent Comments