25 को होगी सांठा में महावीरी पूजा
—————————————————
तैयारी पूरी, पूजा में शामिल होने के लिए अन्य प्रदेशाे से लोगों का आना शुरू-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
पूजा के दिन रात्रि में ब्यास कलम बास कुँवर बनाम सुदर्शन यादव के बीच होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम-:
#””””'””””””’”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारणी-:
“””””””””””
गरखा प्रखंड के ग्राम सांठा में हर वर्ष होने वाली महावीरी पूजा
इस बार 25 अगस्त शनिवार को होगी। पूजा को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारी
अंतिम चरण में मंदिर के रंग रोगन से लेकर आस पास के इलाकों को साफ किया
जा रहा है ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। वहीं
मंदिर के आस पास सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पंडाल का निर्माण कराया जा
रहा है। गांव के आस पास के गांवों के अन्य प्रदेशों में रहने वाले लोग
छुट्टी लेकर पहुंचने लगे है। इस कार्यक्रम में लगे मदन राय, विनोद कुमार
राय, गेना सिंह, भरत प्रसाद, मुन्द्रिका सिंह ने बताया कि प्राचीनकाल से
ही यहा सावन के पड़ने वाले अंतिम मंगलवार या शनिवार के दिन पूजा आयोजित की
जाती है। जिसमें दूर दराज के इलाकों के हजारों लोग जुटते है। मंदिर
परिसर में मन्नते पूरी होने वाले श्रद्धालु ध्वज लगाते है जिसकी संख्या
हजारों में होती है। आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हजारों
टन रोट व खीर चढाये जाते है। लोग बताते है कि लगभग ढाई से तीन सौ बर्ष पहले
बाढ में महावीर जी की मूर्ति मिली थी, जिसको मूर्ति मिली थी रात में उसको
स्वप्न देखा और उक्त जगह पर मंदिर का निर्माण कराया गया तब से यह यहां की
प्रसिद्धी दिनों दिन बढती है और आज सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा के
दिन यहां मेला-सा नजारा देखा जाता है।