दिवंगत भारत रत्न वाजपेयी जी का अस्थि कलश गुरुवार दोपहर 1 बजे पहुंचेगा मांझी के रामघाट, तैयारियां जोरो पर

मांझी(सारण) : भारत रत्न व पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा की तैयारी परवान पर है। मांझी के रामघाट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज सफाई अभियान चलाया। स्वयं सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने आज दूसरे दिन राम घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। तथा महत्व पूर्ण दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि अस्थि कलश लेकर दोपहर एक बजे रथ पहुंचेगा। अस्थि विसर्जन के पूर्व राम घाट पर सर्वदलीय श्रधांजलि सभा होगी। ततपश्चात रथ दूसरा कलश लेकर एकमा के रास्ते सिवान पहुंचेगा तथा रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह कलश रथयात्रा डुमरिया घाट के लिए प्रस्थान कर जाएगा।

राम घाट पर नदी किनारे बेरिकेटिंग लगाया जा रहा है ताकि लोग नदी की धारा से बच सकें। दो मंच बन रहा है एक पर सभा होगी तथा दूसरे मंच पर अटल जी की तस्वीर लगेगी जिसपर लोग श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। राम घाट पर निरीक्षण में सांसद के अलावा पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा राणाप्रताप उर्फ डब्ल्यू सिंह रामशंकर मिश्र शांडिल्य शिवाजी सिंह मनोज प्रसाद बबलू शर्मा अरुण सिंह सहित मांझी के पुलिस पदाधिकारी आदि मौजूद थे।




Recent Comments