मढ़ौरा । 

बंद चीनी मिल के मुद्दे को लेकर रोजगार क्रांति के बैनर तले युवाओं ने चिनी मिल प्रांगण में एक बैठक की । बैठक में प्रवासी मजदूरों पर बढ़ रहे अत्याचार और बिहार से पलायन रोकने को लेकर चर्चा की गई । बंद उद्योगों को फिर से चालू कराने हेतु संगठन का विस्तार कर आंदोलन को तेज करने पर सहमति बनी। बैठक में उपस्थित युवाओं ने कहा कि बिहार के लोगों को मजबूरी में अपने अपना घर द्वार छोड़कर राज्य से पलायन करना पड़ रहा है। दूसरे राज्यों में हमारे साथ भेद भाव और प्रताड़ित किया जा रहा हैं। बिहार सरकार बिहार में बंद पड़ी फैक्ट्रियों को फिर से चालू करा कर यहीं रोजगार सृजन करे तो  पलायन से मुक्ति मिल सकता है। बैठक में रोजगार क्रांति के अध्यक्ष दिलीप कुमार साह, अतुल प्रताप सिंह, आलोक कुमार, सागर महतों, रणवीर चौबे, मनोरंजन मनु, मनीष विशाल, जयराम राय, हरिओम साह, रामसागर गुप्ता, सत्येंद्र राय, विजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, अदालत राय, देवानंद कुमार, बंटी सिंह, सहित लोग उपस्थित थे।