मशरक (सारण): मशरक मुख्यालय में स्थित भारतीय स्टेट बैंक चैनपुर के शाखा प्रबंधक रमेश कुमार सिंह की भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही साथ उसी बैंक में कार्यरत तेज तर्रार क्लर्क पद पर रहे कृष्णा कुमार की भी विदाई की गई। बैंक के रूप रेखा सही ढंग से रहे तथा ग्राहकों के प्रति हमेशा तत्परता के साथ उनकी समस्याओं का निदान करना इन दोनो की प्रमुखता रही। शाखा प्रबंधक के रूप में अहम योगदान देते हुए लगभग दस माह तक कार्यरत रहे। तो वहीं कृष्णा कुमार ने लगभग तीन साल तक सबकी समस्याओं का हल निकालने में अहम योगदान दिया है। शाखा प्रबंधक की उदार भाव तथा अपने कर्मठ योगदान के वजह से उनकी प्रोन्नति मुख्य शाखा प्रबंधकों के रूप में छपरा जिला में हुई। एक संवाद में उन्होंने ने बताया कि इस बैंक के सभी स्टाफ़ एक दुसरे के परस्पर सहयोग करते हुए ग्राहकों की समस्या जल्द निकालने की कोशिश की जाती रही है और उम्मीद है कि ये सेवा भाव ग्राहकों के प्रति हमेशा बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बैंक के सभी कर्मचारी या मिनी ब्रांच के सभी संचालकों ने हमेशा सम्मान तथा आदर दिया। इस बैंक के ग्राहक भी बहुत ही समझदारी के साथ हमेशा साथ दिया। विदाई समारोह में शिरकत करते हुए चैनपुर शाखा के फील्ड ऑफिसर अभिषेक कुमार, एकाउंटेंट नरेश चंद्रा, कैशियर टी. एन सिंह और शशि शेखर पाण्डेय, बैंक के आदर्श ग्राहक तथा युगलब्रीज क्रन्सट्रकसन के मालिक युगल किशोर सिंह, समाजसेवी धर्मेन्द्र कुमार सिंह तथा व्यवसायी बीरेन्द्र प्रसाद, पंकज सिंह आदि ने फुल माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।