
मढ़ौरा एसडीओ एवं डीटीओ ने बस संचालकों के साथ की बैठक
मढ़ौरा(सारण)। मशरख-मढ़ौरा-पटना रूट के बस संचालकों की मनमानी अब नही चलेगी । अमनौर से पचरौर के रास्ते सिवान जाने वाली गाड़ियों पर एसडीओ ने कड़ाई से रोक लगा दी है । इसको लेकर मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने बस संचालको के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी की मौजूदगी में एक बैठक की है । मौके पर मौजूद अमनौर थाना अध्यक्ष को साफतौर पर अमनौर से पचरौर की तरफ से सिवान, गोपालगंज जाने वाली बसों पर रोक का निर्देश दिया है । एसडीओ ने कहा कि किसी बस संचालक द्वारा बस ले जाने का प्रयास करने पर उसका फोटों खिचकर और रजिस्ट्रेशन नम्बर उन्हे सेंड करे वे कार्रवाई करेगे । बस संचालको की मनमानी का एक शिकायत मिलने पर मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने संज्ञान लिया था । कार्यालय प्रकोष्ठ में बस संचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि बिना परमिट वाले रूट से बस चलाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
रूट बदलने अथवा अधिक भाड़ा वसूली पर भी होगी कार्रवाई :
एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने कहा कि उन्हे निर्धारित से अधिक किराया बसूलने की भी शिकायत प्राप्त हुई है । सरकार द्वारा निर्धारित किए गए किराया से अधिक की वसूली किसी सूरत में नही किया जाना है । शिकायत प्राप्त होने पर यात्री बसों को जब्त करते हुए अन्य दूसरी कार्रवाई की जाएगी । एसडीओ ने सभी बस संचालकों को अपने बसों के ड्राइवर और कंडक्टर को इसकी जानकारी देकर हिदायत देने की बात कहीं है। वहीं मौके पर उपस्थित अमनौर एसएचओ को निर्देशित किया कि अमनौर से पचारौर होकर किसी भी बस का परमिट जारी नही किया गया है, इसलिए सभी यात्री बस मढ़ौरा के ही रास्ते जाएंगे।
बस संचालकों ने अवैध वसूली का लगाया आरोप :
बैठक के दौरान बस संचालकों ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से जबरन राशि वसूलने की शिकायत की । योगेंद्र कुमार और मौके पर मौजूद डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बसों कर संचालक से अवैध रूप से वसूली करने वालों के खिलाफ लिखित तौर पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया । डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने कहा कि शिकायतों के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी । बस संचालकों ने मसरख, तरैया, अमनौर, सोनहों और परसा बाजार में टैक्सी स्टैण्ड के नाम पर जबरन रुपए वसूलने की शिकायत की। बैठक में डीटीओ सारण, डीएसपी इंद्रजीत बैठा, मढ़ौरा और अमनौर के एसएचओ और आधा दर्जन बस के मालिक और उसके प्रबंधक उपस्थित थे ।
पूर्व में भी एसडीओ ने की थी कार्रवाई :
मशरख-मढ़ौरा-पटना रूट के बस संचालकों की मनमानी की शिकायत स्थानीय लोगों ने मढ़ौरा एसडीओ से की गई थीं । जिसमें मनमाने तरीके से भाड़ा वसूली के साथ ही जारी रूट परमिट से हटकर रात्रि में बसों का परिचालन पचरौर, तरैया के रास्ते किए जाने की बात कही थी । इससे महिला, बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी के साथ सुरक्षा का संकट पैदा हो जाता हैं। बता दें कि पांच साल पहले भी इसी तरह का मामला प्रकाश में आने से तत्कालीन एसडीओ संजय कुमार राय ने बस संचालकों के साथ कई दौर में बैठकें कर एक हद तक बस संचालकों की मनमानी पर रोक लगाया था । अब फिर समय बीतने के साथ बस संचालकों की मनमानी बढ़ गई है।




Recent Comments