बंद चीनी मिल की झाड़ी में छात्रा से रेप की कोशिश,पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
मढ़ौरा (सारण): एक हाई स्कूल की छात्रा से छेड़खानी और जबरन संबंध बनाने को लेकर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है I प्राथमिकी में छात्रा ने बताया कि वह उच्च विद्यालय मढ़ौरा से फार्म भरकर वापस अपने घर लौट रही थी I तभी रास्ते में गढ़देवी चौक के पास एक युवक पौलिथिन वाला थैला छिनकर भागने लगा I वह अपना थैला लेने के लिये पीछे पीछे जाने लगी I चीनी मिल गेट नम्बर -2 के पास पहुंची तो आरोपी वहां खड़ा था I वह अपना थैला मांगी तो नहीं दिया और बोला की पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओं I बात नहीं मानकर जब वह वापस अपने घर लौटने लगी तो वह छेड़खानी करने लगा और मोबाइल से आपत्तिजनक वीडीओ बनाकर नेट पर डाल देने धमकी देकर संबंध बनाने को कहने लगा I इसी दौरान आरोपी बलपूर्वक उसे चीनी मिल के झाड़ी में ले जाने का प्रयास किया I तक उसने हल्ला मचाना शुरू किया तो आस पास से लोग जुटने लगे तो आरोपी भाग निकला I घर पहुंच कर उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और परिजन के सहयोग से थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज करायी I थानाध्यक्ष रामबलेश्वर राय ने बताया कि मामले में पीडिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपने प्रयास शुरू कर दिये है I