दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जाहिद की आत्महत्या में एफआईआर दर्ज
कालीबाग ओपी के मिस्कारटोली निवासी मो. जाहिद की आत्महत्या के मामले में थानाध्यक्ष मनीष शर्मा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें मो. जाहिद को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि आत्महत्या के दूष्प्रेरित करने तथा आर्म्स एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। एफआईआर में थानाध्यक्ष ने बताया है कि 25 नवंबर की रात 8:15 बजे उन्हें सूचना मिली कि मिस्कारटोली निवासी मो. जाहिद ने देशी कट्टा से गोली मार खुदकुशी कर ली है। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष जाहिद के दरवाजे पर पहुंचे तो वहां पर भारी भीड़ मौजूद थी। मालूम चला कि घर में केवल महिलाएं थी, जो टीवी देख रही थी। इसी बीच जाहिद ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद गोली चलने की आवाज सुनायी दी। आवाज सुनकर घर की महिलाएं व आसपड़ोस के लोग दरवाजा खोलकर जाहिद के कमरे में घुसे तो देखा कि जाहिद खून से लथपथ पड़ा हुआ है। विछावन पर देशी कट्टा पड़ा हुआ था। थानाध्यक्ष ने देशी कट्टे व खोखे को जब्त कर लिया।




Recent Comments