मवेशी को बचाने में बाइक सवार घायल व्यवसायी की मौत
मशरक (साारण )मशरक सतरघाट पथ एस एच 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव के पास मवेशी को बचाने के क्रम में एक बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी बाइक चालक की मौत ईलाज के लिए छपरा ले जाने के क्रम में हो गई। मृतक व्यक्ति गोपालगंज जिला के बैकुण्ठपुर थानांतर्गत हमीरपुर गांव निवासी जगन्नाथ दूबे बताया जा रहा है।घटना बुधवार की रात्रि उस वक्त हुई जब उक्त चिकेन व्यवसायी बाइक से घर लौट रहा था तभी डुमरसन गांव के पास एक गाय अचानक सामने आ गयी जिसे बचाने के क्रम में नियंत्रण खोने के बाद बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। गंभीर रूप से जख्मी बाइक चालक को ईलाज के लिए मशरक पीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में छपरा रेफर किया गया। ईलाज के लिए छपरा जाने के क्रम में उक्त व्यवसायी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।