बैंक से पैसे निकालकर दुकान में रखी थीे,चोरों ने पाला तोड़कर 80 हजार चुराए
भेल्दी(सारण) : थाना क्षेत्र के भेल्दी बाजार में स्थित सूरज किराना स्टोर से बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का पल्ला तोड़कर दुकान में रखे 80 हजार नगद चुरा लिए। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार श्याम बाबू राय ने थाना में आवेदन किया जिसमें कहा कि शनिवार को बेटे की बारात जाने वाली थी।इसलिए बैंक से 70 हजार रुपये निकालकर और दुकान के 10 हजार रुपये दुकान में ही रख दिया था।रात्रि में दुकान बंद कर कर चला गया सुबह आया तो देखा कि दरवाजा का पल्ला टूटा हुआ है।ताला खोला तो देखा कि अंदर गले में रखे 80 हजार रुपये गायब है, दूसरी कोई अन्य समान की चोरी नही हुई थी।थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि आवेदन मिली है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कराए की कार्रवाई की जाएगी।